बोर्ड परीक्षाओं की कैसे करे तैयारी-१

परीक्षा को ले उत्सव की तरह

मऊ:- जिस प्रकार से हम पर्वो व त्योहारों की तैयारियां करते है, इन्हें लेकर तरह-तरह की योजनाएं बनाते है, उम्मीद रखते हैं। होली, दीवाली, ईद हो या क्रिसमस वर्ष भर हम इन पर्वो की प्रतीक्षा करते है। ठीक उसी प्रकार से हम साल भर परीक्षाओं का भी इंतजार करते हैं। तरह-तरह की योजनाएं बनाते हैं, और आगामी होने वाली परीक्षाओं पर चर्चा-परिचर्चा करते हैं। त्योहारों के समय व्यक्ति के अंदर का सर्वश्रेष्ठ बाहर आता हैं। व्यक्ति और समाज की अच्छाइयों के दर्शन होते हैं। इसी प्रकार परीक्षाएं भी हमें हमारे अंदर की सर्वश्रेष्ठ क्षमताओं का अहसास दिलाती हैं। पर्वो को पूरे परिवार के साथ मिलकर मनाने से उत्सव का आनंद कई गुना बढ़ जाता हैं। परीक्षा का समय भी ऐसा ही होता हैं। इसलिए अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर परीक्षा पर्व की तैयारी करनी चाहिए। आम धारणा है कि उत्सव काल में की गई प्रार्थनाएं ज्यादा फलदायी होती हैं। ठीक उसी प्रकार परीक्षाकाल में की गई पढ़ाई अधिक प्रभावी व कारगर होती हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप सभी इस परीक्षापर्व को और अधिक उत्साह और आनद के साथ मनाने के लिए तैयार होंगे और अपने बच्चों को परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम दिलाने में सफल होंगे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज