कांग्रेसी नताओं ने मनाया भारत छोड़ो आंदोलन की 79वीं जयंती

(मऊ), मऊ जनपद के विधान सभा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना में स्थित नगर पंचायत चिरैयाकोट के धर्मदास गेट के पास नई सब्जी मंडी से मंगलवार को भारत छोड़ो आन्दोलन की 79 वीं जयंती के अवसर पर उ०प्र० कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर वरिष्ठ नेता सिकंदर प्रसाद पूर्व जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस अनुसूचित विभाग के नेतृत्व में मोटरसाइकिल से भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च वृहद रूप से निकाला गया। जिसे प्रदेश सचिव डा०जनक कुशवाहा ने पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना किया। यह बाइक रैली नवीन सब्जी मंडी चिरैयाकोट से आरंभ हो कर चौक से तकिया बाजार, बड़हल पुलिया, खरिहानी त्रिमुहानी होते हुए पूरे नगर का भ्रमण करते हुए 17 किमी की दूरी तय करके मुहम्मदाबाद गोहना तक निकाली गई। वहीं कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी किया। इस दौरान सिकंदर प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों व महंगाई के विरुद्ध यह रैली निकाली जा रही है। मंहगाई और बेरोजगारी से जनता त्रस्त है और भाजपा सत्ता में मस्त है। इस समय जनता कांग्रेस के साथ है। आगामी विधान सभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से निकाल फेंकेगी। आने वाला समय कांग्रेस का है। वहीं प्रदेश सचिव डॉ० जनक कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और बेरोजगारी अपने चरम पर है। भाजपा सरकार झूठे आंकड़े पेश करके जनता को बरगलाने का काम कर रही है। जिसे जनता बखूबी समझ रही है। जुलूस में अब्दुल सत्तार कुरैशी, प्रभुनाथ सिंह, संजय सिंह, ख्वाजा गुड्डू, यशवंत उपाध्याय, अजय गुप्ता, राजू, रमाशंकर चौहान, अखिलेश सिंह, मुस्तकीम, बृजेश सिंह, इम्तेयाज आदि सैकड़ों लोग शामिल रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज