प्रेस विज्ञप्ति मऊ दिनांक 29 सितम्बर 2022 *संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022 तक* *दस्तक अभियान 07 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2022 तक* राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की जनपद स्तरीय अंतर विभागीय समन्वय समिति की बैठक मुख्य राजस्व अधिकारी अभय कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक के दौर

संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022 तक*

दस्तक अभियान 07 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2022 तक

राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की जनपद स्तरीय अंतर विभागीय समन्वय समिति की बैठक मुख्य राजस्व अधिकारी अभय कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई।

बैठक के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि दिनांक 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022 तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 7 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2022 तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। मुख्य राजस्व अधिकारी द्वारा कहा गया कि आशा तथा आंगनबाड़ी द्वारा ब्रीडिंग चेकिंग के लिए लगाए गए कर्मचारियों द्वारा घरों के अंदर जाकर मच्छरों के प्रजनन अनूपपुर स्थितियों की जांच करेंगे। मच्छरों के प्रजनन पर रोक तथा मच्छरों के काटने से बचाव के उपाय के विषय में जानकारी देंगे। कृषि विभाग द्वारा कृंतक नियंत्रण एवं आवासीय क्षेत्रों के आसपास छछूंदर, चूहों को नियंत्रण करने के उपाय की जानकारी देना। पशुपालन विभाग द्वारा सुकरबाड़ो तथा अन्य पशुओं की स्वच्छता के विषय में जानकारी एवं आबादी वाले क्षेत्रों से सुकरबाड़ों को दूर रखने हेतु जागरूक करना तथा जानवरों के पालन स्थल को स्वच्छ रखने हेतु जानकारी देने का कार्य करेंगे। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया गया कि जन जागरूकता अभियान, रोगियों के उपचार की व्यवस्था, संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार के रोगियों की निगरानी, रोगियों के निशुल्क परिवहन हेतु रोगी वाहन की सेवा व्यवस्था। ग्राम्य विकास/पंचायती राज विभाग द्वारा ग्रामों में नालियों की साफ-सफाई, जलभराव का निस्तारण, ग्राम वासियों के सहयोग से श्रमदान तथा झाड़ियों की कटाई, उथले हैंडपंप को लाल रंग से चिन्हीकरण एवं इंडिया मार्क हैंडपंप की मरम्मत, ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी के बीच वाले तालाबों को प्रदूषण मुक्त रखना, ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम निगरानी समितियों के माध्यम से कोविड तथा संचारी रोगों के विषय में निरंतर जागरूकता स्थापित करना तथा कोविड रोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों को मेडिसिन उपलब्ध कराने में सहयोग करना सुनिश्चित करेंगे। जिला कार्यक्रम विभाग द्वारा कुपोषित बच्चों की पहचान एवं उपचार हेतु सूचित करना, आशा एवं ए0एन0एम0 कार्यकत्रियो के सहयोग से अपने क्षेत्रों में जागरूकता फैलाना। शिक्षा विभाग द्वारा संचारी रोगों के रोकथाम के लिए सोशल डिस्टेंसिंग एवं साफ सफाई के बारे में बच्चों को जानकारी देना तथा अध्यापकों द्वारा छात्रों की फीवर ट्रैकिंग सहित अन्य कार्य करेंगे। उच्च शिक्षा के छात्रों एन0सी0सी0/एन0एस0एस0 अथवा स्काउट में प्रतिभाग कर रहे हैं उनके द्वारा कोविड वॉलिंटियर्स काफी कार्य लेने हेतु प्रशिक्षण दिया जाएगा। उक्त अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन, जिला कार्यक्रम अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला क्षय रोग अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी वेक्टर जनित रोग, जिला मलेरिया अधिकारी, डी0एम0सी0 यूनिसेफ, समस्त सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, समस्त नगरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नगर कोऑर्डिनेटर सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज