दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में बारिश ने बढ़ा दी ठंड

Weather Updates जम्मू-कश्मीर में पिछले पांच दिन से बारिश और हिमपात के बाद रविवार को मौसम साफ होने से राहत मिली है। श्रीनगर से उड़ानें शुरू हो गई हैं। जम्मू-श्रीनगर लेह-श्रीनगर राजमार्ग और राजौरी को कश्मीर से जोड़ने वाला मुगल रोड बंद है

नई दिल्ली : पहाड़ों में लगातार हो रही बर्फबारी और मैदानी इलाकों कई दिन से जारी बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। दिल्ली एनसीआर ही नहीं पूरे उत्तर भारत में बारिश के चलते ठंड बढ़ गई है। दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा में बारिश के चलते तापमान चार से छह डिग्री तक गिर गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि भी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म हो गया है। सोमवार से आसमान साफ हो जाएगा। हालांकि कोहरा परेशान कर सकता है। तापमान में तेजी से गिरावट होगी। अगले एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक आ जाएगा।

उत्तराखंड की पहाड़िया बर्फ से ढ़की उत्तराखंड में रुक-रुककर बारिश और बर्फबारी का क्रम जारी है। ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है। प्रमुख पर्यटन स्थलों में बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। भारी बर्फबारी के कारण पर्यटकों को औली में जाने से रोका जा रहा है। उधर, गंगोत्री व यमुनोत्री मार्ग पर बर्फ हटाने का कार्य जारी है। केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में बर्फ की चार फीट मोटी परत जम गई है। दुर्गम क्षेत्रों में अब भी कई गांव का संपर्क कटा हुआ है। कुछ इलाकों में बिजली और संचार सेवा भी ठप है।

उप्र से दिखीं हिमालय की चोटियां बारिश से मौसम साफ होने के कारण सहारनपुर से हिमालय की चोटियां दिखने लगीं। इससे नजारा मनोरम दिखा। तमाम लोगों ने इसे अपने मोबाइल फोन के कैमरों में कैद किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज